- – कांग्रेसियों ने दी जन आंदोलन की चेतावनी।
कोंडागांव – कोंडागांव की सड़कों को खोदकर पाइपलाइन बिछाने मामले को लेकर कोंडागांव कांग्रेस शहर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि, कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है जो की बहुत अच्छी बात है गर्मी के दिनों में जल समस्या नहीं रहेगी, परन्तु यह क्या पाइप लाइन बिछाने के लिए अच्छी सड़कों को ही तोड़ा जा रहा है और अगर शहर की एक़ात सड़क टूटी होती को कोई बात नहीं शहर के सभी वार्डों में सड़कों के बिचोबीच पाइप लाइन के नाम पर सड़कों को तोड़ा जा रहा है।

जो की पूर्णतः गलत है जनता के पैसे का दुरुयोग है वहीं मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है की इस मामले पर सवाल करने पर नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी सहायक अभियंता विजय मेहरा कहते हैँ की हमारी प्रॉपर्टी है हम कुछ भी करेंगे जरूरत पड़े तोड़ेंगे तो हम उन्हें बताना चाहेंगे लोकतंत्र में जनता राजा होता है यहां नौकरशाह ये न बताये कौन सी प्रॉपर्टी किसकी है यहां एक एक सम्पत्ति कोंडागांव शहर के देवतुल्य जनता की है और उन सम्पत्ति पर पहला और पूरा पूरा अधिकार कोंडागांव शहर की जनता का है न की नौकरशाहों का।
सहायक अभियंता मेहरा को हटाने की मांग-
ट्रीपल इंजन की सरकार में अब हमें क्या क्या दिन देखने पड़ रहे हैँ यहां नौकरशाहों का धौस तो देखें अपनी मर्जी अपनी प्रॉपर्टी कह रहे हैँ।कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार अधिकारी सहायक अभियंता नगर पालिका विजय मेहरा के बयान की कड़ी निंदा करती है और ऐसे अधिकारी को कोंडागांव से हटाने की मांग करती है साथ ही अंधाधुंध हो रही सड़कों की खुदाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए सड़कों की बगल से पाइप लाइन बिछाने का निवेदन करती है,ताकि जनता के पैसों को दुरूपयोग न हो आखिर सडके टूटेगी सडके बनेंगी पाइप लाइन बिछेगी जिनका टैक्स तो कोंडागांव शहर के जनता को ही अदा करनी है न की विजय मेहरा जैसे गैर जिम्मेदाराना बयान बाजी करने वाले नौकर शाहों को बड़ी बड़ी बात करने वाले नौकर शाह आज यहां हैं कल तबादला हो जायेगा कहीं और चलें जायेंगे इनका क्या जायेगा जो नुकसान हो रहा हैं वह तो कोंडागांव की जनता का नुकसान हो रहा है।

नगर के जनता की आवाज बुलंद करेगी –
सड़क एक बार खुदने के बाद पुनः रिपेयर किया जाता है दबना तय है और अगर सीसी सड़क है तो फिर मुश्किल ही समझें ऐसे में हमारी गली मोहल्ले की सड़को की क्या स्थिति होंगी आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैँ। मीडिया के माध्यम से कोंडागांव शहर के जनता की ओर से जिम्मेदारों को नसीहत देना चाहेंगे कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र के सड़को की खुदाई अगर तत्काल नहीं रोकी गयी तो जनता के पैसों का दुरूपयोग होने नहीं देंगे कोंडागांव शहर के जनता की आवाज को बुलंद करते हुए कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।