अब नहीं भटकना होगा किसानों को जिले में किसानों के लिए पर्याप्त बीज उपलब्ध

 

समितियों में लगभग 2988.90 क्विंटल बीज का भंडारण।

कोण्डागांव-  किसानों को खेती के लिए समय पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए शासन प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में खरीफ वर्ष 2026 के लिए जिले में खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक तैयारियां की गई हैं।

हरी खाद भी उपलब्ध-

बीज निगम कोण्डागांव द्वारा जिले की विभिन्न प्राथमिक कृषि साख समितियों एवं विकासखंड स्तरीय कार्यालयों में धान की उन्नत किस्मों के बीजों के साथ-साथ हरी खाद के लिए ढैंचा एवं मूंग बीज का पर्याप्त भंडारण किया जा रहा है। अब तक जिले की 47 समितियों एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालयों में 2988.90 क्विंटल बीज का भंडारण किया जा चुका है। शेष भंडारण कार्य भी तेजी से जारी है।
किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही बीज उत्पादन करने वाले किसानों को बीज प्रसंस्करण केंद्रों के माध्यम से नगद भुगतान की सुविधा भी प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ मिल रहा है।

यह बताया अधिकारियों ने –

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, वर्तमान में जिले में बीज की पर्याप्त उपलब्धता है तथा खरीफ सीजन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *