कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन हुई झूमा-झटकी, किया पुतला दहन

 

कोंडागाँव- प्रदेश में बिजली के दरों में बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बुधवार की दोपहर बिजली दफ्तर का घेराव करने निकले, जिन्हें मौके पर तैनात पुलिस बल ने दफ्तर पहुंचने से पहले ही बैरिकेट्स लगाकर रोक लिया। इस बीच पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर झूमा-झटकी होती रही, वहीं नारेबाजी के बीच कांग्रेसियों ने स्थानीय पुराने बस स्टैंड में राज्य सरकार का पुतला दहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *