साल जंगल में हुए अवैध कब्जे पर विभाग की कार्यवाही

कोंडागाँव– साल के जंगल में अवैध रूप से कब्जा करने पर वन, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बेदखल किया है।

ज्ञात हो कि, मुलमुला वन परिक्षेत्र अंतर्गत मालगांव इलाके में कुछ लोगों के द्वारा 35 हेक्टेयर से भी ज्यादा जमीन में अवैध रूप से कब्जा किया गया था। जिस पर वन विभाग के द्वारा पहले ही सम्बंधितो को नोटिस जारी किया गया था, इसके बाद भी कब्जा न हटाने के चलते बुधवार की दोपहर बड़ी संख्या में राजस्व, पुलिस और वन अमले की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से कब्जे हटाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *