– आखिर कब तक खेत से ट्रैक्टर निकाल आते रहेंगे पंप।
कोंडागाँव- किसानों के हित मे आंदोलन करने की बात कहते हुए काँग्रेशियो ने बाईक रैली की शक्ल में सोमवार को कलेक्टोरेट पहुच कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपते हुए कहा कि खेती-किसानी का समय चल रहा है और किसानों को ना तो पेट्रोल- डीजल दिया जा रहा है और ना ही खाद ही उपलब्ध है। ऐसे में किसानी पिछड़ रही है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।