सकल जैन समाज ने निकाली नगर में शोभायात्रा

कोंडागाँव- नगर में सकल जैन समाज ने महावीर जयंती बड़े ही धूमधाम व उत्साह से मना रहा है। ओसवाल भवन से शोभायात्रा निकाली जो नगर के चौराहों से गुजरी इस दौरान भजन-कीतर्न के साथ ही जयकारे लगते रहे।

ज्ञात हो कि, महावीर स्वामी जन्म कल्याणक चैत्र शुक्ल त्रयोदशी (१३) को मनाया जाता है। यह पर्व जैन धर्म के २४वें तीर्थंकर महावीर स्वामी  के जन्म कल्याणक के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह जैनों का सबसे प्रमुख पर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *