- विधायक की फटकार के व्यवस्था में सुधार की जागी उम्मीद।
कोंडागाँव- नगर में बिना मापदंड के खोदे जा रहे सड़को को लेकर विधायक लता उसेंडी ने नगर पालिका के अधिकारियों को दो टूक कह दिया है कि, जब तक जरूरत ना हो सड़क को ना खोदा जाए और यदि इसकी खुदाई करने की आवश्यकता हो तो इंजीनियर मौके पर मौजूद रहे जिससे सड़क को ज्यादा नुकसान होने से बचाया जा सके।

ज्ञात हो कि, अमृत मिशन योजना के तहत नगर में पाइपलाइन का विस्तार किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ही इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे और शायद यही वजह है कि, ठेकेदार के कर्मचारियों के द्वारा बेतरतीब सड़क को खोदा जा रहा था। इसमें नगर के कुछ जगहों पर सड़क लगभग 90% खुद चुकी है और केवल 10% ही सड़क मौके पर नजर आ रहा है। जिसे लेकर क्षेत्रीय विधायक ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जिम्मेदारों को फटकार लगाई है।