- – निविदा कम दर होने के बाद भी भुगतान किया दोगुने दर पर।
कोंडागाँव- क्षेत्रीय विधायक लता उसेंडी लगातार भ्रष्टाचार को लेकर स्थानीय स्तर से विधानसभा तक मुखर होकर अपनी बात रख रही हैं। ऐसा ही एक भ्रष्टाचार का मामला जिला मुख्यालय के एक सरकारी कार्यालय का भी है जहां संविदा में कार्यरत कर्मचारियों ने लाखों का घोटाला कर डाला है। दरअसल मामला फ्लेक्स प्रिंटिंग का है। जहां निविदा दर से दोगुनी दाम पर भुगतान की जाने का मामला सामने है। सूत्र बताते है कि, इस मामले की शिकायत के बाद आज जांच दल कोंडागाँव पहुच रही है। वही पिछले कुछ दिनों से ये कर्मचारी अपने कारनामे को छुपाने के लिए कार्यालय में ही दिनरात लगे हुए है।

यहाँ तक कि,अवकाश के दिन भी कार्यालय बहार से भले ही सुनसान था पर मुख्य द्वार बंद और पार्किंग में एक भी वाहन खड़ी नही थी, लेकिन कार्यालय के भीतर कुछ अधिकारी व कर्मचारी लीपा-पोती में बकायदा लगे रहे। जब उनका हमसे सामना हुआ तो वो चौक गये और कमरे के भीतर जाने से मना करते रहे, लेकिन सबकुछ कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
भाग..02