कोंडागाँव- नगर पालिका के सभागार में शनिवार की दोपहर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल व उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने नगर पालिका में कार्य कर रहे ठेकेदारों की एक आवश्यक बैठक लेकर उन्हें दो टूक कहा कि, निर्माण कार्यों को समय रहते पूरा करें । उन्होंने यह भी कहा कि, यदि काम समय पर पूरा नहीं होता है व कार्यों में गुणवत्ता नहीं पाई जाती है तो वे नियमानुसार कार्यवाही के लिए तैयार रहे। वही नगर पालिका सीएमओ दिनेश ड़े ने भी अपनी बात रखी। तो वही ठेकेदारों ने भी अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।