कोंडागांव- जिले में विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र लंजोड़ा में 5 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इससे कई गांवों के किसानों को ओवरलोड की समस्या से राहत मिलेगी। सीएसईबी कोंडागांव के कार्यपालन अभियंता आरएल सिन्हा ने बताया कि, नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से 11 केवी लंजोड़ा टाउन फीडर, जैतपुरी फीडर, जुगानी फीडर और बड़ेडोगर फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों लंजोड़ा, भानपुरी, जैतपुरी, कोसागांव, कबोगा, हिरीं, बालोण्ड, मांझीबोरण्ड, सल्फीपदर और केरावाही इत्यादि गांव के किसानों को ओवर लोड से निजात मिलेगी, जिससे उन्हें खेतों में निर्बाध सिंचाई में मदद मिलेगी।

ज्ञात हो कि, कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले में विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। साथ ही बिजली संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए भी प्रयास जारी है।