- क्या यही है लगातार सफाई का नतीजा
कोंडागाँव- नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की खुली पोल दिखी स्वच्छता की सच्चाई। दरअसल शुक्रवार की देर शाम हुए जमकर बारिश के बाद नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न वार्डों के नालियों में महीनों से जमा कचरे सड़क पर नजर आने लगे हैं।

एक ओर जहां नगर पालिका लगातार सफाई करने की बात कहते हुए अपनी वहवाही लूटने में कोई कमी नही करता तो वही ,दूसरी ओर यह सच्चाई सामने नजर आ रही है। कहीं ना कहीं इसमें हमारी भी गलती है हम नालियों में ही पॉलीथीन/कचरा आदि को फेंक देते हैं और यही कचरा धीरे-धीरे कर नालियों को जाम करने में सहायक होता है, लेकिन जब नगर पालिका लगातार सफाई की बात कह रहा है तो फिर यह महिनो से जाम क्यों पड़ा रहा।