- – विजेताओं को नगद राशि देकर किया गया पुरस्कृत
कोंडागांव- छत्तीसगढ़ राज्य में विद्यार्थियों केबीच गौमाता का वैज्ञानिक पक्ष सामने लाने के उद्देश्य से गौ -विज्ञान परीक्षा 2024 का जिला स्तरीय पर आयोजन नगर में किया गया। जिला स्तरीय इस गौ-विज्ञान परीक्षा में जिले के 54 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। इस परीक्षा के परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा 19 मार्च 2025 को घोषित किया गया। परीक्षा के संबंध में जानकारी देते जिला परीक्षा प्रमुख कन्हेर सिंह केमरों, सह प्रमुख चन्द्रेश दुबे एवम प्रकाश देवांगन ने बताया कि, जिला स्तरीय परीक्षा में कोडागांव से ग्रुप ए मिडिल स्तर पर प्रथम आकाश नेताम, द्वितीय संध्या मरकाम तृतिय थनेंद्र प्रताप नेताम तथा ग्रुप बी हाई/ हॉयर सेकण्डरी स्तर पर प्रथम रितु नेताम, दुतिय,सीमा नेताम एवं तृतीय लीलेश पोयाम,ग्रुप सी महाविद्यालय स्तर पर प्रथम माधुरी रजक, द्वितीय वंदना साहू ने प्राप्त किया है। जिला स्तर पर स्थान प्राप्त करने विद्यार्थियों को नगद 5100 ,3100व 1100 रुपये तृतीय स्तर के राज्य स्तरीय परीक्षा के पश्चात दिये जायेंगे।