नीलामी से पहले सीएमएचओ कार्यालय में खड़ी एंबुलेंसो में लगी आग

 

  • आखिर स्वास्थ्य विभाग पर किसकी नजर लगी….

कोंडागाँव- जिले में स्वास्थ्य विभाग पर आखिर किसकी नजर लग गई है, जो इन दिनों लगातार छोटी-मोटी घटनाएं विभाग के सामने आकर खड़ी हो जा रही है। चार दिन पहले ही जिला अस्पताल के पीछे कुछ अस्थाई कमरो में आगजनी हुई और आज गुरुवार को सीएमएचओ कार्यालय के ठीक पीछे रखें पुरानी एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। जिसमें दो एंबुलेंस जलकर खाक हो चुके हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि, इन दोनों ही घटनाओं में विभागीय कोई गलती तो नही है पर आखिर यह विभाग के साथ ही ऐसा क्यो हो रहा।

 

सूत्रों की माने तो जिन एंबुलेंस में आगजनी की घटना हुई है उन एम्बुलेंसों की नीलामी प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है, और नीलामी से पहले ही यह घटना कहीं ना कहीं संदेह को जन्म देता है हालांकि यह जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *