कोंडागाँव प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब में रंग पंचमी पर आज प्रेस प्रतिनिधियों का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनपीपरे ने बताया कि, क्लब में परंपरा अनुसार होली मिलन समारोह आयोजित हो रहा है इसमें जिलेभर के प्रेस प्रतिनिधि शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि, रंगों का यह पर्व आपसी भाईचारे को बढ़ता है वही होली के रंगों की तरह ही जीवन में खुशी का संदेश देने वाला है।