कलेक्टर ने कहा रात में न करे बिजली की कटौती

  • बिजली समस्याओं को लेकर लगातार आ रही है शिकायतें।

कोंडागाँव- कलेक्ट्रेट के सभागार में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, वर्तमान में विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। इसलिए रात में बिजली कटौती नहीं करें। वही बैठक में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि, नागरिकों की शिकायतों को शांतिपूर्ण ढंग से सुने और उचित कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने आगामी त्यौहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक समय पर आयोजित करने को भी कहा। बैठक में एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश दांडे एवं कौशलेन्द्र देव पटेल, वीसी के माध्यम से सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बिजली संबंधी समस्याओं के संपर्क नंबर-

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिये कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित संपर्क केंद्र में शिकायत कर सकते हैं। नागरिकगण दूरभाष नंबर 07786-299028 पर सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक फोन कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। साथ वॉटसएप्प पर भी मैसेज कर सकते है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से लो-वोल्टेज, ट्रांसफार्मर खराबी, पावर कट एवं अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं की सूचना दी जा सकती है। कलेक्टर के निर्देशानुसार प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान के लिये बिजली विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *