फाग गीतों संग झूमते रहे जिले के पत्रकार

  • उड़े रंग गुलाल खेली होली गया फाग।

कोंडागाँव- कोंडागांव प्रेस मीडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब की क्लब परिसर में रंग पंचमी पर बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।

 

इस आयोजन में बस्तर लोक संस्कृति ग्रुप की टीम सिद्धार्थ महाजन अपनी पूरी टीम के साथ शामिल हुए, उनकी मौजूदगी में फाग सहित होली गानों ने और ही धमाल मचा दिया। सभी एक दूसरे को रंग -गुलाल लगाकर जमकर नृत्य करते रहे।

ज्ञात हो कि, प्रेस क्लब की परंपरा रही है कि, हर साल होली मिलन समारोह अध्यक्ष के मार्गदर्शन में होता आया है यह परंपरा लगातार जारी रखने की बात वर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र सोनपीपरे व उनकी कार्यकारिणी ने कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *