कोंडागाँव- प्रशासन के द्वारा आयोजित बस्तर पंडुम 2025 की शुरुआत सोमवार की सुबह स्थानीय ऑडिटोरियम में क्षेत्रीय विधायक लता उसेंडी जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, उपाध्यक्ष हीरासिंह नेताम, जनपद अध्यक्ष अनीता कोर्राम,उपाध्यक्ष टोमेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी की मौजूदगी में होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में रोजाना विभिन्न प्रस्तुति व प्रदर्शन होगा।