पार्षदों ने चुना जसकेतु को नगर पालिका का उपाध्यक्ष

कोंडागाँव- नगर पालिका में नवनिर्वाचित पार्षदों व अध्यक्ष की शपथ ग्रहण के बाद नगर के सभा कक्ष में रविवार को हुए उपाध्यक्ष के लिए चुनाव में पार्षदों ने जसकेतु उसेंडी को नगर पालिका का उपाध्यक्ष चुन लिया है। 

 

निर्वाचन की प्रक्रिया अनुभागी अधिकारी राजस्व अजय कुमार उरांव व दिनेश डे प्रभारी सीएमओ की मौजूदगी में हुई। 22 पार्षदों में दो पार्षद चुनावी प्रक्रिया से नदारत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *