- लता उसेंडी ने दिया नव विवाहित जोड़ो को आशीर्वा
– विधि विधान के साथ हुआ 150 जोड़ो का सामूहिक विवाह।
कोंडागाँव- स्थानीय डीएनके मैदान में रविवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह में विधि-विधान के अनुसार व वैदिक मंत्रों मंत्रोपचार के साथ विवाह संपन्न हुआ।
इस सामूहिक विवाह आयोजन में क्षेत्रीय विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया एवं खुशहाल जीवन की कामना की उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के बेटियों के विवाह की एक महती योजना है। इससे माता-पिता व परिवार कर्ज में डूबने से बच जाता है। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव, डीपीओ अस्वनी बिस्वाल, उपाध्यक्ष तीरंदाजी संघ दिपेश अरोरा, सेवकराम नेताम सहित अन्य मौजूद रहे।