– 14 प्रतिष्ठानों से 29 घरेलु सिलेंडर जब्त।
कोण्डागांव- कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम ने जिले के विभिन्न होटल और ढाबों की गहन जांच कर 14 प्रतिष्ठानों से कुल 29 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।

खाद्य अधिकारी श्रीवास्तव ने बताया कि, जांच के दौरान कोंडागांव क्षेत्र में कोर्ट के पास विलास होटल से 4 नग, शैलेश होटल से 1 नग तथा हयात फूड कॉर्नर से 1 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। इसी प्रकार फरसगांव क्षेत्र में पुष्पा होटल बोरगांव से 2 नग, राजवंशी होटल बोरगांव से 3 नग, अमृत सागर स्वीट्स फरसगांव से 2 नग तथा मनसा होटल फरसगांव से 1 नग सिलेंडर जब्त किया गया। साथ ही बड़ेराजपुर क्षेत्र में पूर्णिमा होटल विश्रामपुरी से 5 नग, निषाद होटल से 1 नग, महेंद्र ढाबा से 1 नग और चमक होटल से 1 नग सिलेंडर जब्त किया गया और केशकाल क्षेत्र में सिंघनपुर ढाबा से 2 नग, शारदा डेली नीड्स बेडमा से 2 नग तथा इब्राहिम चाय-नाश्ता केंद्र केशकाल से 3 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।