– एसडीओ और रेंज अफसर ने मिलकर बुझाई आग, 3 घंटे तककरनी पड़ी मशक्कत।
कोंडागाँव- एक तरफ जहां कोंडागांव वन मंडल के वन मैदानी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बेमियादी धरने पर बैठे हुए हैं वहीं। इसी बीच शुक्रवार की सुबह नंरगी वन परिक्षेत्र में चल रहे कूप कटाई के बाद रखे हुए रखे हुए चट्टे जिसे समिति को दिए जाने के साथ ही डिपो लाया जाना था। उसमें अचानक आग लग गई जिसकी सूचना जिम्मेदार अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को तो दी, लेकिन वे घंटेभर के इंतजार के बाद भी जब नहीं पहुंचे तब अधिकारी स्वयं ही मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेट कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुड़ गए। ज्ञात हो कि, एक दिन पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जहां स्वयं डीएफओ आग बुझाते नजर आए थे।