कलेक्टर ने कोकोड़ी में विद्यालयों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

कोंडागांव- कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कोकोड़ी का आकस्मिक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला में अव्यवस्था पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठक एवं सीएसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने माध्यमिक शाला कोकोड़ी में विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। साथ ही रफ कॉपी के उपयोग नहीं करने के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने तथा शिक्षण स्तर में सुधार लाने के लिए शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा विद्यालय को प्राप्त वाटर कूलर को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश संबंधित प्राचार्य को दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, डीएमसी ईमल बघेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *