निरीक्षण में निकले वन अफसरों ने जंगल मे लगी आग बुझाई

 

कोंडागाँव- वन कर्मियों के हड़ताल के बीच रेल्वे सर्वे के निरीक्षण में निकले वन मंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह, एसडीओ पश्चिम डॉ आशीष कोडरीवाल, वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रतीक वर्मा व विजयंत तिवारी ने कंपार्टमेंट नंबर पीएफ 930 में कुछ महिलाओं के द्वारा महुआ पेड़ के नीचे महुआ कलेक्शन के लिये लगाए गए आग को देखते ही इन अफसरों ने मिलकर पहले बुझाया। फिर उन महिलाओं को समझाइए दी। ज्ञात हो गुरुवार से ही वन कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *