अधिकारियों ने नपा कोष में जमा कराया समेकित कर

नगरवासियों से समस्त करों के समय पर भुगतान की अपील की।

कोंडागांव- नगर पालिका परिषद कोंडागांव में वित्तीय वर्ष 2025-26 का समेकित कर, यूजर चार्ज तथा जल शुल्क कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने जमा कराकर नागरिकों को कर भुगतान के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि, अपने घरों का सूखा और गीला कचरा नालियों में न फेंकें। कचरे को पृथक कर स्वच्छता दीदी को ही दें और नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपना योगदान देवें। उन्होंने नागरिकों से नगर पालिका के समस्त करों का भुगतान समय पर करने का भी आग्रह किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे ने बताया कि, नगरवासी शनिवार के दिन भी नगर पालिका कार्यालय में समस्त कर की राशि जमा करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *