भाजपाइयों ने फुका बंगाल की सीएम का पुतला

-कहा महामहिम का अपमान करना पश्चिम बंगाल सरकार की पागलपंथी।

 

कोंडागाँव- महामहिम राष्ट्रपति का पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के द्वारा अपमान किए जाने के विरोध में भाजपा की एसटी/ एससी मोर्चा के द्वारा  मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए स्थानीय पुराना बस स्टैंड परिसर में पुतला फूंका गया। भाजपा के जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम ने कहा कि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के द्वारा जो पागलपंथी किया गया है उसका हम विरोध करते हुए प्रदर्शन कर पुतला दहन किया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के विभिन्न मोर्चा मंडलों के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *