अदिति राम ने सीए फाउंडेशन प्रथम प्रयास में किया उत्तीर्ण

कोंडागाँव-  गौरव का विषय है कि, सुकमा निवासी शिक्षक श्री अगस्टीन राम की सुपुत्री कु. अदिति राम कोंडागाँव निवासी अजय लाला रश्मि लाला कोंडागांव की भांजी ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की प्रतिष्ठित परीक्षा सीए फाउंडेशन को प्रथम प्रयास में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवार, शिक्षकों तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। कु. अदिति राम की इस सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *