स्कूटी में हुआ स्पार्क और घर में लगी आग

 

कोंडागाँव- कोतवाली थाना अंतर्गत आलबेडा फॉरेस्ट कॉलोनी इलाके में कुछ देर पहले शिक्षक अजय मरकाम के घर पर स्कूटी में स्पार्क होने से घर में अचानक आग लग गई, और देखते ही देखते घर का पार्किंग एरिया और लिविंग रूम जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही स्कूटी और एक बाइक भी आग के हवाले हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल को दी लेकिन दमकल मौके पर पहुंचती इससे पहले ही लोगों ने पानी का छिड़काव कर आज पर काबू पा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *