कोंडागाँव- छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की जिला इकाई का गठन शुक्रवार को प्रदेश पदाधिकारी की मौजूदगी में नगर के वन ऑक्शन हॉल में हुआ। जिसमें जिला अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ पत्रकार विदोश चंदेल को जिम्मेदारी सौपी गई है। इस दौरान जिला नारायणपुर की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इस मौके पर बीडी नियाजी, इंदर कोटवानी, अनिल अग्रवाल, मनोज गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द सोनपिपरे, विश्वजीत मलिक सहित जिलेभर के पत्रकार मौजूद रहे।