पुलिस द्वारा लगातार आपराधिक तत्वों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान जारी

डीजल पेट्रोल चोरी कर चोरी का डीजल पेट्रोल रखने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही।

कोंडागाँव- पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा एवं एसडीओपी कोंडागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास के नेतृत्व में टीम गठित कर आपराधिक तत्वों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक इ 18 फरवरी को सूचना प्राप्त हुई थी कि, बड़े उसरी सेठिया ढाबा में दो व्यक्ति अपने घर एवं छोटा हाथी में चोरी के डीजल पेट्रोल को जरकीनों में भरकर रखे हैं जिसे खपाने के फिराक में हैं। जिस पर थाना कोण्डागांव पुलिस द्वारा ग्राम बड़े उसरी सेठिया ढाबा पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। दो व्यक्ति छोटा हाथी क्रमांक सीजी 27 एल 9238 के पास खड़े थे। जिनसे नाम पता पूछने पर छोटा हाथी के निवासी नयापारा मर्दापाल एवं ढाबा संचालक ने अपना नाम उमेश सेठिया निवासी बड़े उसरी का होना बताया।

इनकी बनाई गई जब्ती-

छोटा हाथी में 08 जर्किनों में डीजल पेट्रोल भरा था। जिसमें कुल पांच जरकीनों में 240 लीटर डीजल एवं तीन जरकीयनों में 128 लीटर पेट्रोल कुल 8 जरकीनों में 368 लीटर डीजल भरा हुआ था जिसे छोटा हाथी वाहन चालक से विधिवत जप्त कियागया। वही ढाबा संचालक उमेश सेठिया के ढाबे से दो जर्किनों में कुल 100 लीटर डीजल जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 10 जरकिनो में 468 लीटर डीजल पेट्रोल जप्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 45228 है। छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG27L9238 को भी विधिवत जब किया गया जिसकी अनुमानित कीमत ₹4 लाख है। इस प्रकार दोनों आरोपियों से कुल 445228 रुपए मूल्य की मशुरका का जप्त की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध की धारा 35(1+5) बीएनएसएस/303 (2) बीएनएस की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *