– चोरी करने वाले और चोरी की सामान खरीदने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे।
कोंडागाँव- जिले में लगे टावर से बैटरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को कोण्डागांव पुलिस को गिरफ्तार करने में एक बड़ी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि, पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के मार्गदर्शन में लगातार आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है। जिस तारतम्य में मोबाईल टावरों से बैटरी की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर एवं माल खपाने वालों को पकड़ने में सफलता मिली है। मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी नरेंद्र पुजारी ने बताया कि दो दिन पहले ही को प्रार्थी रामकुमार राय ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि, ग्राम भोगापाल थाना उरन्दाबेडा के जियो टॉवर में लगे 72 नग बैटरी को कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी कर ले गए है, कि रिपोर्ट पर थाना उरन्दाबेड़ा में अप.क्रमांक 01/2026 धारा-3(5),303 (2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने पर एसपी के द् निर्देश पर अज्ञात आरोपियों की पता तलाश शुरू की गई। जिसमे उरन्दाबेड़ा एवं सायबर सेल की अलग-अलग टीम तैयार कर पता तलाश प्रारम्भ किया गया।
अलग-अलग टावरों से 72 बैटरी की चोरी-
पता तलाश के दौरान सायबर सेल की टीम के द्वारा आसपास के क्षेत्र की टावर डाटा डम्प एनालिसिस एवं पुराने घटित घटनाओं के संबंध में बारिकी से अध्ययन कर आरोपियों का पता तलाश प्रारम्भ किया। इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुआ कि, जियो कम्पनी में काम करने वाले टेक्निशियन राघवेन्द्र साहू निवासी भखारा को घटना दिनांक के समय आसपास देखा गया था, इस आधार पर राघवेन्द्र साहू से प्रारम्भिक पूछताछ किया, तब उसने भोगापाल में लगे टावर से बैटरी की चोरी करना स्वीकार करते हुए, आसपास के अन्य टावरों से भी कृष्ण साहू के साथ मिलकर चोरी करना बताया तथा चोरी हुए बैटरी को समर मोहम्मद कबाड़ी निवासी रायपुर के माध्यम से राजनांदगांव में आबिद मलिक के पास बेचना बताया। जिसके पश्चात आरोपी समर मोहम्मद को रायपुर एवं आबिद मलिक को जिला राजनांदगांव से पकड़ा गया पूछताछ पर आबिद मलिक ने बताया कि, उसके 72 नग टावर बैटरी समर मोहम्मद के कहने पर राघवेन्द्र साहू से खरीदा था, जिसमें से 48 नग बैटरी को स्कै्प कर खपाना तथा 24 नग बैटरी को पास रखा होना बताया।
छत्तीसगढ़ और यूपी के हैं आरोपी-
शेष बचे 24 नग बैटरी कीमती 1 लाख 72 हजार रूपये, स्कै्प की रकम 50 हजार एवं घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियों सीजी 05 एई 5183 कीमती लगभग 11 लाख रूपये कुल जुमला 13 लाख 22 हजार रूपये आरोपीगणों से जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेष किया गया। जिसमे आरोपियों राघवेन्द्र कुमार साहू पिता सुदामा साहू 33 वर्ष निवासी मिनीमाता चौक भठेली वार्ड नबर 12 भाखरा थाना भाखरा जिला धमतरी,आबिद मलिम पिता हारुन मलिक 23 वर्ष ग्राम ढकौती पोस्ट मालागढ,
समर मोहम्मद मालिक पिता शब्बीर अहमद मालिक 37 निवासी 175 महलवाला रोड शाहजांपुर थाना किठौर जिला मेरठ,कृष्णा कुमार साहू पिता अषोक साहू निवासी भाखरा शामिल हैं।