कोंडागाँव- नगरपालिका परिषद् कोण्डागांव के अधीनस्थ निर्मित जलाघार- डीएनके पानी टंकी एवं बाजारपारा पानी टंकी का बुधवार दिनांक 04.02.2026 को सफाई किया जाना प्रस्तावित है। जिस हेतु दिनांक 05.02.2026 को नगर के डीएनके वॉर्ड, पंडित दीनदयाल वार्ड, तहसील पारा वार्ड, भेलवापदर वॉर्ड, बाजार पारा वार्ड, विकास नगर वार्ड, शीतला पारा वार्ड एवं मरार पारा वार्ड में पेयजल आपूर्ति आंशिक/पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।