राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह वर्ष-2026 का हुआ समापन

कोंडागांव-  यातायात पुलिस विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का समापन समारोह सोमवार की सुबह स्थानीय ऑडिटोरियम में बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं जागरूकता के साथ आयोजित किया गया। इस आयोजन में  बतौर आथिति  लता उसेंडी, विधायक, नरपति पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष, रीता सोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष, एसपी पंकज चंद्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
इस एक माह के अभियान 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक के दौरान जिले भर में यातायात नियमों की अनुपालना, सड़क सुरक्षा जागरूकता के साथ-साथ सायबर जागरूकता को भी विशेष महत्व दिया गया, ताकि नागरिक न केवल सड़कों पर सुरक्षित रहें बल्कि डिजिटल दुनिया में भी सुरक्षित रह सकें।

दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाना-

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का परिचय एवं महत्व राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष जनवरी माह में आयोजित किया जाता है। वर्ष 2026 में यह 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह था, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाना, यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” की भावना को मजबूत करना रहा। इस वर्ष अभियान में सड़क सुरक्षा के साथ सायबर जागरूकता को भी जोड़ा गया, क्योंकि आधुनिक समय में मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग एक प्रमुख दुर्घटना का कारण बन रही है, साथ ही साइबर अपराध जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग एवं सोशल मीडिया पर सतर्कता की कमी से जुड़े खतरे भी बढ़ रहे हैं।

गतिविधियो को मिला प्रोत्साहन –

जागरूकता अभियान: स्कूलों, कॉलेजों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बाजारों, ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, रैलियां, पोस्टर/बैनर प्रदर्शनियां, स्लोगन प्रतियोगिताएं एवं जागरूकता सभाएं। प्रशिक्षण एवं शिविर: सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण सत्र, लर्निंग लाइसेंस शिविर। वही प्रोत्साहन एवं सम्मान: यातायात नियमों का पालन करने वाले उत्कृष्ट वाहन चालकों, संस्थाओं एवं व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र, सील्ड एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। सायबर जागरूकता में सक्रिय सहभागियों को भी प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *