किसानों का हंगामा, एनएच तकरीबन एक घण्टे रहा जाम

कोंडागाँव- धान खरीदी में लेट लतीफ को लेकर बनिया गांव में किसानों का हंगामा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 किया जाम।  खरीदी केंद्र पहुंचे किसानों ने कहा एक तो दो सप्ताह से हम टोकन के लिए चक्कर काट रहे हैं। और जब टोकन कट गया तो, खरीदी में दिक्कत आ रही है। किसानों ने यह भी कहा कि खरीदी केंद्र में जगह ही नहीं है जिसकी वजह से खरीदी प्रभावित हो रही है। ऐसे में हम लोगों के पास केवल प्रदर्शन करने के सिवाय कोई अन्य रास्ता नजर नहीं आया। हम किसान हैं कर्ज लेकर खेती कर रहे हैं समय धान की खरीदी नहीं होगी तो हम में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *