कोंडागाँव- उपसंचालक कृषि के पद पर कैलाश मरकाम ने अपनी ज्वाइनिंग दे दी है। वह जिले के 11 वे उपसंचालक होंगे। इससे पहले भी वे कोंडागाँव में ही सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि, उनकी प्राथमिकता अनाज की अपेक्षा दलहन- तिलहन पर ज्यादा होगी।