कोंडागाँव ठेकेदार संगठन भी शामिल होगी राज्य की बैठक में

 

कोंडागाँव- छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन की बैठक 16 सितंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित की गई है। जिसमे शामिल होने के लिए कोंडागांव जिला ठेकेदार संगठन से जुड़े पद अधिकारी भी इस बैठक में शामिल होंगे। संगठन के अध्यक्ष मनीष देवांगन ने बताया कि, उक्त बैठक में लंबित भुगतान और भविष्य की पेमेंट प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग,सभी निर्माण विभागों में जीएसटी भुगतान को टेंडर अनुबंध में लागू किया जाए, फ्री क्वालिफिकेशन को टर्नओवर के आधार पर लागू करने की मांग, खनिज रॉयल्टी में सुधार और बिल्डिंग निर्माण के लिए नया एसओआर लागू किया जाए सहित अन्य बिंदु शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *