कोंडागाँव- स्थानीय लोक निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में सोमवार की दोपहर एक सांड घुस आया और ऑफिस आने-जाने वाले लोगों को दौड़ने लगा। जिसकी सूचना पशु चिकित्सा विभाग को दी गई पर वे मौके पर नहीं पहुंच पाए, वही नगर पालिका की टीम मौके पर पहुच जैसे-तैसे कर सांड को काबू में कर परिसर में ही एक पेड़ से बांधकर कर वैकल्पिक व्यवस्था की है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग यह नजारा देखने का एकत्रित होते रहे।