- – नपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने जाहिर की थी कार्यो को लेकर नाराजगी।
कोंडागाँव- नगर पालिका के सभागार में शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र में कार्य कर रहे ठेकेदारों की क्लास अध्यक्ष नरपति पटेल व उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने लगाई। दोनों ही जनप्रतिनिधियों ने नगर में चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति और बंद कार्यों को लेकर नाराजगी भी जाहिर की।

वही सीएमओ ने बैठक बुलाकर ठेकेदारों को चेतावनी दी है कि, अगर एक महीने में कार्य पूर्ण नहीं करते हैं तो ब्लैक लिस्ट कर उनको निविदा में भाग लेने नहीं दिया जाएगा। ज्ञात जो कि, इससे पूर्व भी दो बार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा ठेकेदारों की बैठक ली गई थी किंतु कार्य में विशेष प्रगति नहीं आने के कारण पार्षद भी नाराज थे। जिसको लेकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने सीएमओ नगर पालिका एवं इंजीनियरों की उपस्थिति एवं विशेष बैठक लेकर अंतिम चेतावनी दी है। और कार्य को समय पर गुणवत्ता पूर्वक करने के निर्देश दिए गए हैं।