– आयोजक मंडल कह रहा बच्चो ने नही काटा मधुमक्खी, पर बच्चे दिखा रहे डंक के निशान।
कोंडागाँव- 25वी राज्य स्तरीय खेल में शामिल होने कोंडागाँव आए रायपुर ज़ोन के खिलाड़ियों के आवासीय स्थल आदेश्वर विद्यालय परिसर में मधुमक्खियो ने खिलाड़ियों पर आधीरात हमला कर दिया। जिससे कुछ खिलाड़ी इसकी चपेट में आ गए। हालांकि सूचना मिलते ही मेडिकल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। जोन के खिलाड़ियों ने बताया कि, रूकने की भी व्यवस्था ठीक नही है।
आदेश्वर स्कूल प्रबंधन पर फोड़ा ठिकरा-
खेल आयोजक मंडल की माने तो आदेश्वर स्कूल प्रबंधन ने हमें पहले नई स्कूल बिल्डिंग में व्यवस्था होने की बात कही थी। जिसकी सूचना हमने संबंधित जोन के साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन व अन्य को भी दे रखी है, लेकिन एनवक्त पर स्कूल प्रबंधन के द्वारा जगह चेंज करने की सूचना हमें दी।
क्या कहते हैं खेल अधिकारी-
खेल अधिकारी सुधराम मरकाम ने बताया कि, सूचना मिलते ही में मेडिकल टीम पहुंची थी और किसी भी बच्चे को मधुमक्खी ने काटा नही है। फिलहाल हम बच्चों को अन्य जगह शिफ्ट कर रहे हैं।