विधायक लता ने किया राज्य स्तरीय खेल स्पर्धा का शुभारंभ

 

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो की भी हुई प्रस्तुति।

कोंडागाँव- स्थानीय विकास नगर स्टेडियम में विधायक लता उसेंडी ने 25वी राज्यस्तरीय स्कूल खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया। इस स्पर्धा में पांच जोन के 300 से ज्यादा खिलाड़ी पहुचे है, जो मलखंब, तीरंदाजी व फुटबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चार दिनों तक चलने वाली इस स्पर्धा में नगर के विभिन्न मैदानों में आयोजन होगा। इस मौके पर नपा उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, डीईओ भारती प्रधान, एसडीएम अजय उरांव, दिपेश अरोरा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *