- घायलों ने कहा जंगल बचाने वालो पर हो हमला, माकड़ी वन परिक्षेत्र का मामला।
कोंडागाँव- दो गांव के बीच उपजे जंगल जमीन विवाद के मामले का निपटारा गुरुवार की दोपहर फुका गिरोला व शामपुर के सीमाई इलाके में पुलिस, वन अमले के साथ ही ग्रामीणों की मौजूदगी में आसानी से हो रहा था। इसी बीच कुछ ग्रामीणों के द्वारा शामपुर के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों पर हमला कर दिया गया। जिससे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहां से कुछ को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी चल रही है।
जनपद सदस्य भी हुए घयाल-
जनपद सदस्य अंगदराम पटेल, मगुराम, जगनाथ मंडावी, हरेंद्र प्रसाद पटेल सहित अन्य शामिल हैं, जिन्हें सिर, पैर व आँख में चोटे आई है। इन्होंने बताया कि, हम तो जंगल बचाना चाहते हैं लेकिन अन्य कुछ लोग जंगल उजाड़ने में लगे हैं। वही शाम होते -होते शामपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए और हमला करने वाले लोगों पर मामला दर्ज कर उचित कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
फ़ोटो घयाल-
