मंत्री ने कहा पुलिस को निर्देशित करके जाऊंगा

  • प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता में उठा रेत मात्राओं का मामला ।

कोंडागाँव- जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंगलवार को उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर संकल्प से सिद्धि पर उन्होंने उपलब्धियां गिनाते हुये अपनी बात रखी। इस दौरान पत्रकारों ने रेत माफियाओं के बढ़ते आतंक को लेकर सवाल उठाए जिस पर मंत्री देवांगन ने कहा कि,आज मैं एसपी को इस मामले पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश देकर जाऊंगा। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी, विधायक नीलकंठ टेकाम, अध्यक्ष नगर पालिका नरपति पटेल, उपाध्यक्ष नगर पालिका जसकेतु उसेंडी, सेवकराम नेताम, मनोज जैन,दीपेश अरोर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *