सरकारी गोदाम में अवैध खाद भंडारण के मामले में डिप्टीरेंजर व बीडगार्ड निलंबित

  • डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड को भारी पड़ी नियमो की अनदेखी।

कोंडागाँव- वन विभाग के सरकारी गोदाम में बड़े पैमाने पर अवैध खाद के भंडारण को लेकर वनमंडल अधिकारी कोंडागांव ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए इलाके के डिप्टी रेंजर फूलसिंह बघेल व बीटगार्ड रमेश पोयम को निलंबित कर दिया है। ज्ञात हो कि, पिछले दिनों एसडीएम केशकाल अंकित चौहान ने कार्यवाही करते हुए वन विभाग के गम्हरी गोदाम में सूचना के बाद छापेमार करवाई कर बड़े पैमाने पर अवैध खाद भंडारण को लेकर गोदाम को सील कर दिया था। और अब डीएफओ ने भी अपने कर्मचारियों पर बिना किसी अनुमति और सूचना के खाद भंडारण को लेकर कार्यवाही की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *