कोंडागांव – कोंडागांव के अटल आवास गांधी वार्ड में रहने वाले 45 वर्षीय गुरुबंधु नाग जिनके कान में बचपन से सुनने में दिक्कतें आ रही थी । इस बात की जानकारी कोंडागांव के मीडिया कर्मी दीपक वैष्णव को लगी उन्होंने समाज कल्याण विभाग की अधिकारी ललिता लकड़ा को इस विषय से अवगत कराया। उन्होंने तत्काल मदद करने का आश्वासन दिया। उसके पश्चात दीपक वैष्णव गुरुबंधु को लेकर समाज कल्याण विभाग पहुँचे जहाँ उन्हें हियर मशीन प्रदान किया गया। आपको बता दें कम सुनने की बजह से उन्हें कही काम नही मिल पाता था वही उनकी पत्नी अंधी है जिससे उन्हें जीविका के लिए भी परेशानी होती थी। जब वे पत्रकार दीपक वैष्णव से मिले तो चर्चा के दौरान जवाब न सुन उन्होंने पूछा तो इसकी जानकारी उनकी पत्नी से दी कि उन्हें सुनाई नही देता उसके पश्चात दिपक वैष्णव ने उन्हें सहयोग प्रदान करने की बात कहते उन्हें समाज कल्याण की मदद से सुनने की मशीन प्रदान कराया। हियर मशीन मिलने के पश्चात जब गुरुबंधु ने उसका उपयोग किया औऱ उन्हें सुनने में आ रही दिक्कत दूर हुई तो उनके चहरे की मुस्कुराहट देखते बनती थी जिसे दीपक वैष्णव ने कैमरे में कैद कर लिया और इसे समाज कल्याण विभाग ललिता लकड़ा को भेजा इस वीडियो को देखते ही उन्होंने ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा अरे वाह, बहुत खूब। अब उसके चेहरे मेँ ख़ुशी झलक रही है मै आप को धन्यवाद देती हूँ की आपने जरूरतमंद व्यक्ति की मदद हमारे द्वारा करवा दी । वही गुरुबंधु का कहना है अब मैं खुद किसी से भी बातचीत कर सकता हूँ और कार्य करने व समझने में भी दिक्कत नहीं होगी।