- स्कूटी में ही करते हैं परिक्षेत्र का भ्रमण और निरीक्षण
कोंडागाँव- एक जिम्मेदार अधिकारी की क्या भूमिका अपने कार्य को लेकर होती है, इसे देखना हो तो आप नारंगी वन परिक्षेत्र के परिक्षेत्र अधिकारी की तत्परता को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। जबकि नारंगी वन परिक्षेत्र में पिछले तकरीबन 6 महीना से भी ज्यादा समय से सरकारी वाहन भी नहीं है।
बावजूद इसके एक सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी अपनी स्कूटी उठाकर जंगल की ओर दौड़ पड़ते हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार की दोपहर तब सामने आया जब वे सूचना मिलते ही अपनी दोपहिया उठाकर सीधे जंगल भूमि पर हो रहे अवैध उत्खनन स्थल पर पहुंच नियमानुसार कार्यवाही करते नजर आए। वन परिक्षेत्र अधिकारी साहू ने बताया कि, उनके पास वर्तमान में शासकीय वाहन की व्यवस्था नहीं है इसलिए वे क्षेत्र का भ्रमण अपनी दुपहिया वाहन से ही करते आ रहे हैं।