गगन ट्रेडर्स की निर्माण कार्य मे सामने आई अनियमितता

 

– पेटी कॉन्टैक्टर अमित जैन ने की नाली निर्माण में गड़बड़ी।

कोंडागाँव- एक बार फिर पेटी कॉन्टैक्टर की गड़बड़ी सामने आई है। दरअसल गगन ट्रेडर्स के नाम पर महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड में किये जा रहे नाली निर्माण में बड़ी अनियमित सामने आने के बाद मौके पर मौजूद नगर पालिका के अधिकारियों ने नाली निर्माण को तुड़वा दिया। बताया जा रहा है कि, नाली निर्माण में 12 की जगह केवल चार रॉड का उपयोग पेटी कॉन्टैक्टर अमित जैन के द्वारा किया जा रहा था। आपको बता दें कि, तकरीबन पखवाड़े पर पहले भी इस निर्माण कार्य की शिकायत हो चुकी है। बावजूद इसके पेटी ठेकेदार अपने कार्य की शैली में कोई बदलाव नहीं ला पाए।

 

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष है सक्क्त-

आपको बता दें कि, नगर पालिका के अध्यक्ष नरपति पटेल और उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी निर्माण कार्य में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी को लेकर सख्त है। उन्होंने पहले भी नगर पालिका में कार्य करने वाले ठेकेदारों को गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य करने की बात कही है, लेकिन कुछ ठेकेदार अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं ला पाए रहे हैं। ऐसे ठेकेदारों पर नगर पालिका को उचित कार्रवाई करनी चाहिए जिससे कि, नगर में हो रहे निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण और बेहतर तरीके से हो पाए। खैर देखना होगा कि नगर पालिका प्रबंधन ऐसे पेटी ठेकेदारों पर किस तरह की कार्रवाई कर पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *