राज्यपाल ने गारमेंट फैक्ट्री पहुच, किया अवलोकन

 

  • राज्यपाल ने की स्थानीय महिलाओं को मिल रहे रोजगार की प्रशंसा।

कोण्डागांव- राज्यपाल रमेन डेका ने आज कोण्डागांव जिले के प्रवास के दौरान कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने फैक्ट्री में उत्पादन प्रक्रिया का जायजा लिया और वहां कार्यरत कर्मचारियों से चर्चा से चर्चा कर वेतन और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

राज्यपाल ने गारमेंट फैक्ट्री की सराहना करते हुए कहा कि यहां कई महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि कोंडागांव शहर में स्थित कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री में 300 स्थानीय महिलाओं रोजगार मिल रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ सीआर प्रसन्ना, कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *