सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की हुई मौत

कोंडागाँव- राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने तीन युवाओं की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मांझीआठगांव के पास बाईक में सवार तीन युवक तेज रफ्तार से कोंडागांव की ओर जा रहे थे, वही एक वाहन से ओवरटेक करने के चलते सामने से आ रही टैंकर से जा टकराए। मोटर साइकल की रफ्तार इतनी तेज थी कि, जिसके चलते दुर्घटना स्थल पर ही तीनों युवको ने दम तोड़ दिया। फरसगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवो को शव परिक्षण गृह में रखा गया है और मृतकों की पहचान की जा रही डीजल टैंकर वाहन को थाना लाया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *