दो पूर्व मंत्रियों सहित कांग्रेसियों ने रैली निकाल फुका सीबीआई का पुतला

  • जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी पहुंचे बस स्टैंड।

कोंडागाँव- स्थानीय कांग्रेस भवन से दो पूर्व मंत्री द्वय मोहन मरकाम व शंकर सोढ़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पहुंचे। जहां केंद्र की भाजपा सरकार के तानाशाही होने की बात कहते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सीबीआई का पुतला दहन किया।

इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हल्की धक्का मुखी भी हुई पर कांग्रेसी पुतला दहन करने में कामयाब रहे। इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बुधराम नेताम पूर्व अध्यक्ष झुमका लाल दीवान, गीतेश गांधी, तरुण गोलछा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *