- रोजाना सुबह 10 से 5 बजे तक होगी मूल्यांकन कार्य।
कोंडागाँव- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित किये गए 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा का केंद्रीय मूल्यांकन स्थानीय नोडल केंद्र स्थानीय ब्वायज स्कूल में बुधवार से होना है। जिसकी तैयारी नोडल केंद्र के द्वारा पूरी कर ली गई है, जानकारी के मुताबिक मूल्यांकन के लिए 400 से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड के द्वारा लगाई गई है।

जिनका मंगलवार की दोपहर मूल्यांकन पूर्व प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में 300 से ज्यादा मूल्यांकन कर्ताओं ने अपनी उपस्थिति देते हुए प्रशिक्षण लिया हालांकि बुधवार को काफी जचने से पूर्व भी ब्रीफिंग की जाएगी।