- – नगदी सहित दो लग्जरी वाहन बरामद।
कोंडागाँव- इनकम टैक्स अफसर बनकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को कोंडागाँव पुलिस ने धर दबोचा है। छापेमारी की घटना के अंजाम देने से पूर्व आरोपियों ने की थी इलाके की रैकी। कोंडागाँव के बम्हनी में मानिकपुरी हार्डवेयर में मारी थी फर्जी रेड। मामले का खुलासा करते हुए एसपी वाय अक्षय कुमार ने बताया कि, आरोपी से जुमला 37 लाख 38000 की सामग्री जप्त की गई है। उन्होंने बताया कि, प्रार्थी तूलेश्वरी मानिकपुरी पति अजय मानिकपुरी बम्हनी ने 19 मार्च को दी थी पुलिस को सूचना। मामला दर्ज होने के बाद कोतवाली व सायबर की टीम ने 5 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

आरोपियों में पुलिस का जवान भी-
सुरेंद्र कुमार पिता नारायण प्रसाद जिला मुंगेली, लेखराम सिन्हा पिता स्व.टीकाराम कांकेर, प्रदीप सिंह पिता रविंद्र पाल सिंह बिरगांव, प्रियंका शर्मा पिता रमेश शर्मा रायपुर व राजेंद्र बघेल पिता स्वर्गीय रामचंद्र बघेल कोंडागांव शामिल है।